Gautam Gambhir: कोलकाता में गौतम गंभीर को देख बेकाबू हुई भीड़, ‘जी-जी’ के लगे नारे; Video

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gautam Gambhir: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. IPL शुरू होने से पहले फैंस में इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी टीम KKR में वापस आ चुके हैं. गंभीर पूरे 7 साल बाद अपनी पुरानी टीम में वापसी कर रहे हैं. कोलकाता एयरपोर्ट से गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गए हैं.

गंभीर को देख बेकाबू हुए फैंस

वायरल वीडियो में गौतम गंभीर के स्वागत के लिए फैंस कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े थे. उन्हें देखकर फैंस बेकाबू हो गए. वहां मौजूद लोगों ने ‘जी-जी’ के नारे भी लगाए. इस दौरान फैंस ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया था. गंभीर को फैंस ने केकेआर का बॉस भी बताया. गंभीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें वीडियो…

 

लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर रहे गंभीर

बता दें कि गंभीर इस साल KKR के मेंटॉर के रूप में दिखाई देंगे. इससे पहले वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटॉर रहे. उनकी मेंटॉरशिप में IPL 2023-2024 में लखनऊ प्लेऑफ में पहुंची. अब 7 साल बाद गंभीर ने अपनी पुरानी टीम में वापसी कर ली है.

Latest News

सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई जगहों पर घातक ड्रोन हमला; 77 लोगों की मौत, कई घायल

Sudan civil war: सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में कई दिनों से लगातार ड्रोन हमलें जारी है. इस दौरान अलग-अलग...

More Articles Like This