Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कल, दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग की पीसी

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव का आगाज अब जल्द ही होने जा रहा है. भारत चुनाव आयोग की ओर से कल दोपहर 3 बजे पीसी की जाएगी. 16 मार्च को होने वाली इस पीसी में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. बता दें कि इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा.

आपको बता दें कि आज सुबह ही दोनों नए चुनाव आयुक्तों सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने अपना कार्यभार संभाला है. दोनों के कार्यभार ग्रहण के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर आयोग की बैठक की गई. आज सुबह 11 बजे हुई बैठक में करीब 1 घंटे तक मंथन किया गया. इस दौरान नए आयुक्तों ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली. इस बैठक में मतदान की तारीखों को लेकर भी मंथन हुआ. इसके कुछ देर बाद चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कल दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This