Mirzapur News: ट्रक बना काल, मां-बेटी सहित तीन की चली गई जान, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. शुक्रवार को दोपहर यहां ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास बेकाबू ट्रक ने बोलेरो और बाइक में टक्कर मार दिया. इस हादसे में मां-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर मध्य प्रदेश के मऊगंज जिला के हनुमाना थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी गोविंद (22 वर्ष) पुत्र हीरालाल अपनी मौसेरी बहन सविता (30) पत्नी फूलचंद निवासी गुर्गी थाना हलिया और सविता की दो पुत्री अनुष्का (6) व तृषा (8 वर्ष) को बाइक पर बैठाकर उनके घर छोड़ने आ रहा था.

ट्रक ने बोलेरो और बाइक में मारी टक्कर
अभी वह ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मारने के बाद बाइक में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो पलट पलट गया.

बाइक पर सवार थे चार लोग
इस दुर्घटना में बोलेरो सवार पांच और बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल सभी को स्वास्थ केंद्र ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बाइक सवार चारों लोगों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने सविता, उसकी पुत्री अनुष्का और उसके मौसेरे भाई गोविंद को मृत घोषित कर दिया. घायल तृषा सहित अन्य घायलों का इलाज चल रहा है.

शवों पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर रोने लगे परिजन
सूचना मिलने पर एएसपी नक्सल ओपी सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य डॉ. आरबी कमल ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं. घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. शवों पर नजर पड़ते ही वह दहाड़े मारकर रोने लगे. वहां मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This