महेंद्रगढ़ स्कूल बस हादसाः जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ये लोग हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahendragarh School Bus Accident: गुरुवार की सुबह नारनौल में कनीना के गांव उन्हाणी के पास एक स्कूली बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में 6 स्कूली बच्चों की मौत हो गई, वहीं करीब तीन दर्जन बच्चे घायल हो गए. इस हादसे को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है. जिला शिक्षा अधिकारी सुनिल दत्त को निलंबित कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने बस चालक धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने मामले में स्कूल संचालक होशियार सिंह और प्रिसिंपल दीप्ति को हिरासत में ले लिया है. वहीं घटना पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे. इसके अलावा सभी स्कूल संचालकों को स्वयं प्रमाणित शपथ पत्र देना होगा. उन्होंने कहा कि इस घटना में जिम्मेदार बस चालक, स्कूल संचालक व प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, स्कूल की मान्यता भी रद्द की जाएगी.

घटना में जान गंवाने वाले बच्चों की हुई पहचान
वंश (14 वर्ष), पिता- दुष्यंत, रिकी (13 वर्ष), पिता- रविंद्र, अंशु (17 वर्ष), पिता- संदीप कुमार, याक्षु (14 वर्ष), पिता- संदीप कुमार, युवराज (15 वर्ष), पिता- संजय और सत्यम शर्मा (17 वर्ष), पिता- राकेश शर्मा शामिल हैं.

Latest News

दिवाली की रात दिख जाएं ये पक्षी या जानवर, तो समझें चमकने वाली है किस्मत

Diwali 2026: हिंदू धर्म में दीपावली को सुख, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस साल 8...

More Articles Like This