Kerala: कन्नूर में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala: केरल से दुखद खबर आ रही है. यहां कन्नूर में कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार की देर रात कन्नापुरम इलाके में घटी. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार की रात 10:15 बजे कन्नापुरम इलाके में हुआ.एक ही परिवार के पांच सदस्य कार में सवार होकर थालास्सेरी से कासरगोड की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कन्नूर में दूसरी तरफ से गैस सिलेंडर लेकर आ रहे लॉरी से कार की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नौ वर्षीय बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में लॉरी चालक भी घायल हुआ है.

बेटे को हॉस्टल में छोड़कर लौट रहा था परिवार
एक अधिकारी ने बताया कि परिवार अपने बेटे सौरभ को हॉस्टल में छोड़कर वापस घर की तरफ जा रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कार से बाहर निकाला मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया है.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान कालीचनदुक्कम निवासी 59 वर्षीय केएन पद्मकुमार, भीमनदी निवासी चुरीक्कट्ट सुधाकरन, 35 वर्षीय अजीता, 65 वर्षीय कोझुम्मल कृष्णन और नौ वर्षीय आकाश के तौर पर की गई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This