Gold Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव में भारी बढ़ोत्तरी, जानिए आज का नया रेट

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 03 May 2024: आने वाले कुछ दिनों बाद अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन पर लोग सोने की खरीदारी करते हैं. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरी खबर है. दरअसल, आज सोने और चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. आइए Bankbazaar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  67,250 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो चांदी की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो चांदी कल यानी गुरुवार को 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वो आज 87,000 प्रतिकिलो ग्राम की रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज  67,250 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,880 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की रेट से बिकेगा.

जानिए MP में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिली है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 66,430 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 67,030 के दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 69,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 70,380 की दर से बिकेगा.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने जारी प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, बृजभूषण शरण सिंह का कटा टिकट

Latest News

IPL 2026: RCB के खिलाफ उसके घर में उतरेगी LSG, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 RCB Vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

More Articles Like This