indonesia floods: इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार, 37 की मौत; कई लापता

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Floods in indonesia: इंडोनेशिया में इस समय बारिश से हालात काफी खराब हैं. बारिश ने देश के कई इलाकों में तबाही मचा दी है. लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं, देश के सुमात्रा द्वीप पर भारी बारिश के कारण ज्वालामुखी के बहने के कारण जो कीचड़ निकला है वह बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न कर रहा है. इस बारिश और बाढ़ में करीब 37 लोगों के मरने और 12 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है. इस बात की जानकारी अधिकारियों की ओर से दी गई है.

बारिश से बाढ़ जैसे हालात

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने जो जानकारी दी उसके अनुसार मानसून की भारी बारिश के कारण माउंट मारापी की ठंडे लावे वाली ढलानों से कीचड़ फैला है. इस कीचड़ के कारण भूस्खलन की स्थिति भी देखने को मिली है. वहीं, लगातार बारिश के कारण एक नदी में उफान आ गया. नदी में आए उफान के कारण पश्चिम सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए. जानकारी के अनुसार इस बाढ़ में कई लोग बह गए हैं. वहीं, 100 से अधिक घर और इमारतें जलमग्न हो गई हैं.

बाढ़ में कई लोग लापता

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय तलाश एवं बचाव एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर तक बचाव कर्मियों ने अगम जिले के सबसे अधिक प्रभावित कैंडुआंग गांव में 19 शव बरामद किए. इसी के साथ इस जिले से सटे तनाह दातर में 9 और शव बरामद किए. बताया जा रहा है बचावकर्मी अन्य लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Pakistan TTP Terrorist: पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 4 आतंकी ढेर

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This