समय से पहले ही देश में मानसून ने दी दस्तक, केरल में झमाझम बारिश; जानिए दिल्ली में कब बरसेंगे बादल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monsoon Updates: केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. इस साल तय समय से 2 दिन पहले ही मानसून आ गया. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है. मौसम विभाग का कहना है कि तूफान रेमल के कारण मानसून समय से पहले आ गया. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है. आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मॉनसून आगे बढ़ गया है.

मानसून को लेकर अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर (त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम) राज्यों में मानसून 5 जून तक आ सकता है. वहीं, इसी समय अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन, मालदीव, लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बनती दिख रही है. मानसून के पहुंचने के साथ यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली से लेकर यूपी का हाल भी जान लीजिए

एक तरफ केरल में मानसून ने दस्तक दे दी है. वहीं, दिल्ली एनसीआर के साथ अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को झमाझम बारिश हुई, लेकिन इस बारिश से कोई राहत देखने को नहीं मिली. राजधानी दिल्ली में पारा लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है. बीते दिनों दिल्ली के अधिकतर इलाकों में पारा 45.2 से 49.1 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा. वहीं, हीट स्ट्रोक से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर पर कुछ इलाकों में गर्मी का सितम जारी है. हीट वेव और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: नोएडा के इस सोसाइटी में एसी फटने से लगी आग, डरावना वीडियो आया सामने

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This