रूस के वोलखोव नदी में डूबे भारतीय छात्र, दो लड़कियों सहित चार की मौत

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Moscow: रूस के वोलखोव नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है. इनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 18 से 20 साल की है. वहीं एक छात्र को स्‍थानीय लोगों ने बचा लिया. जिसका ईलाज चल रहा है. सभी वेलिकी नोवगोरोद शहर में स्थित नोवगोरोद स्‍टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल के स्‍टूडेंट्स थे. यहां स्थित भारतीय मिशन उनके शव जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने के लिए रूस के अधिकारियों के साथ संपर्क में है.

जाने कैसे हुआ हादसा  

स्थानीय मीडिया के अनुसार, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के पास वोलखोव नदी के किनारे से थोड़ी दूर एक भारतीय छात्रा चली गई थी और डूबने लगी. उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश करने लगे. उसे बचाने की कोशिश में ही तीन और छात्र नदी में डूब गए. जबकि एक लड़के को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर लिखा कि हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है.

की जाएगी हरसंभव मदद

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं.’’ बताया कि परिजनों तक जल्द से जल्द शव पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना है. महावाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों से संपर्क किया गया है और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है.’’

ये भी पढ़ें :- World News: सीरिया में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस; कम से कम 7 लोगों की मौत

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This