Entertainment News: दिलजीत दोसांझ ने जिमी फॉलन को सिखाई पंजाबी, प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: कभी कॉन्सर्ट के जरिए महफिल में चार-चांद लगाने वाले एक्टर/सिंगर दिलजीत दोसांझ आज बॉलीवुड में भी धमाका कर रहे हैं. हाल ही में दिलजीत अमेरिकन कॉमेडियन और टीवी होस्ट जिमी फॉलन के चैट शो द टुनाइट शो में शामिल हुए. इस चैट शो में दिलजीत दोसांझ और जिमी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आये. यही नहीं, दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकन टॉक शो के होस्ट जिमी फॉलन को पंजाबी सिखाते भी नजर आयें. दरअसल, जिमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन’ की बिहाइंड द सीन रील शेयर की,

जिसमें दिलजीत बतौर गैस्ट नजर आए. जिमी फॉलन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत का गाना बज रहा है और दोनों एक-दूसरे से दस्ताने की अदला-बदली कर रहे हैं. जिमी को दिलजीत पंजाबी सिखाते हैं. मूंछों पर ताव देकर दिलजीत बोलते हैं, ‘पंजाबी आ गए ओए..’ जिमी भी इसको रिपीट करते हैं. फिर दिलजीत उन्हें ‘सत श्री अकाल’ बोलना सिखाते हैं, जिसे वह सही तरीके से दोहराते हैं.

उनकी पंजाबी देख दिलजीत भी वॉव कहने से खुद को रोक नहीं पाते हैं. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाते हैं. इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी लिखा ‘सत श्री अकाल’. इस पर कमैंट करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने रिएक्शन दिया है. अभिनेत्री ने लिखा- ‘मेरे लिए ये ‘ओए’ ही था.

यह भी पढ़े: OMG News: जिसे डॉक्टर ने घोषित किया मृत, वो अंतिम संस्कार से पहले हो गई जिंदा, जानिए पूरा मामला

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This