USA: अमेरिका में चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्नातक करने वाले विदेशी छात्रों को मिलेगा ‘ग्रीन कार्ड’

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्‍होंने गुरूवार को दिए गए अपने एक बयान में कहा कि जो भी विदेशी छात्र अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई करते हैं, उन्हें अपने आप ही अमेरिका में रहने और काम करने के लिए ग्रीन कार्ड मिलेगा. ट्रंप ने कहा कि ‘दुनिया के बेहतरीन दिमाग वाले लोगों को अमेरिका में रोकने की जरूरत है. ऐसे में जो लोग भी यहां रुकना चाहते हैं और उनके पास कोई अच्छी योजना है, जिससे देश को फायदा हो सकता है तो उन्हें यहां रोकना चाहिए.’

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा वादा

दरअसल, एक पॉडकास्ट के दौरान उन्‍होंने कई उद्यम पूंजीदाताओं के साथ बातचीत की. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया गया कि हम कैसे दुनियाभर के बेहतरीन दिमाग को अमेरिका ला सकते हैं? इसपर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि ‘यदि आप (विदेशी छात्र) किसी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करते हैं, तो आपको अपने आप ही इस देश में रहने के लिए ग्रीन कार्ड मिल जाना चाहिए. इसमें जूनियर कॉलेज भी शामिल हैं.’

इसे भी पढ़ें:-Russia-Ukraine War: यूक्रेन का ड्रोन हमला, इन जगहों को बनाया निशाना, रूस का दावा, 70 को मार गिराया

 

 

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This