फैशन इंडस्‍ट्री में बढ़ेगी हलचल! चीनी फैशन ब्रांड शीन को देश में लाने के लिए तैयार Reliance

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Reliance: मुकेश अंबानी की रिलायंस एक ओर चीनी खिलौनों को चुनौती देने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर अब चीनी टॉप फैशन ब्रांड शीन को लांच करने वाला है. दरअसल, करीब एक साल पहले ही रिलायंस और शीन के बीच समझौता हो चुका है. अब शीन के प्रोडक्ट रिलायंस के एप और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्‍ध होगा. अब चीनी फैशन ब्रांड शीन और देश की (मिंत्रा) Myntra और टाटा ग्रुप के Zudio के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है.

दोनों कंपनियों को होगा फायदा

यह खबर ऐसे समय आई है जब भारत में फैशन बाजार तेजी से ग्रोथ कर रहा है. 2031 तक देश का फैशन बाजार 50 अरब डॉलर की सीमा रेखा को पार कर देगा. जानकारी के मुताबिक रिलायंस शीन के लिए मेटा (फेसबुक) के पूर्व निदेशक मनीष चोपड़ा को नियुक्त करने की तैयारी में है. कपंनी का पूरा मलिकाना हक रिलायंस का रहेगा. ​शीन को केवल लाइसेंस फीस के रूप में पैसा मिलेगा.

रिलायंस के साथ पार्टनरशीप शीन के लिए भारत में अपने बिजनेस को बढ़ाने का एक नया अवसर है. साथ ही रिलायंस रिटेल का दबदबा रहेगा. रिलायंस के एक अधिकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक और नियंत्रण रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी के पास रहेगा. प्लेटफॉर्म को देश में इंफ्रास्ट्रक्चर पर होस्ट किया जाएगा और प्लेटफॉर्म का सारा डेटा भारत में ही रहेगा, जिस तक चीनी कंपनी की पहुंच नहीं रहेगी और न ही उस पर कोई अधिकार होगा.

सबसे बड़ी फैशन कंपनियों में एक है शीन

चीनी कंपनी शीन दुनिया की सबसे बड़ी फैशन कंपनियों में से एक मानी जाती है. इस ब्रांड का मुनाफा पिछले साल 2 अरब डॉलर से ज्‍यादा रहा है. कंपनी ने 45 अरब डॉलर का माल बेचा है. इसके 150 से अधिक देशों में कस्‍टमर हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इसके 25 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स भी हैं.

भारत सरकार ने लगाया दिया था बैन  

बता दें कि साल 2020 में भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर भारत सरकार ने शीन सहित कई दिग्गज चीनी कंपनियों को बैन कर दिया था. अब ये कंपनियों धीरे धीरे भारत में बिजनेस दोबारा शुरू करने में लगी हैं.

ये भी पढ़ें :- Weather Update: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिल्ली से लेकर UP तक जमकर बरसेंगे बदरा

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This