PM Modi Russia Visit: रूस में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, पुतिन करेंगे खास डिनर का आयोजन

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने रूस जाएंगे. पीएम मोदी 8 से 10 जुलाई तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान पहले दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन भी करेंगे.

दरअसल, विदेश मंत्रालय की तरफ से पीएम मोदी के रूस और आस्ट्रेलिया दौरे की जानकारी दी गई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 08-10 जुलाई 2024 को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम मोदी 8 से 9 जुलाई के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मास्को जाएंगे. इस दौरान दोनों नेता बहुआयामी संबंधों की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखेंगे

रूस में पीएम मोदी का कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री मोदी की आगामी रूस यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया, “प्रधानमंत्री 8-9 जुलाई को 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी संघ के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर मास्को की आधिकारिक यात्रा करेंगे…अभी तक, प्रधानमंत्री का 8 जुलाई की दोपहर को मास्को पहुंचने का कार्यक्रम है. राष्ट्रपति पुतिन आगमन के दिन प्रधानमंत्री के लिए एक निजी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. अगले दिन, प्रधानमंत्री की बातचीत में रूस में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत शामिल होगी. प्रधानमंत्री क्रेमलिन में अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे और उसके बाद प्रधानमंत्री मास्को में प्रदर्शनी स्थल का दौरा करेंगे. इन मुलाकातों के बाद दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी, जिसके बाद प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी…”

ऑस्ट्रिया में पीएम मोदी का कार्यक्रम 

वहीं, पीएण मोदी की आगामी ऑस्ट्रिया यात्रा के बारे में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया, “प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के चांसलर के निमंत्रण पर 9 से 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी… भारत से ऑस्ट्रिया की पिछली प्रधानमंत्री यात्रा 40 साल से भी अधिक समय पहले हुई थी. प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया में उच्च स्तरीय व्यापारिक भागीदारी के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगे…”

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This