अमेरिकी बाजार में जल्द लॉन्च होगा सूरज और हवा से बना डिब्बाबंद पानी, जानें कैसे होगा तैयार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News; Drinking Water: पीने का पानी सतही जल या भूजल स्‍त्रोत से आता है. सतही जल उसे कहते हैं जो नदियों, झीलों, जलाशयों में इकट्ठा रहता है. वहीं भूजल वह पानी है जो जमीन के नीचे होता है. लेकिन अब आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सूरज की रोशनी और हवा से डिब्‍बाबंद पानी तैयार किया जा रहा है. जी हां, जल्‍दी ही अमेरिकी बाजार में हवा और सूरज की रोशनी से तैयार किया गया पानी मिलेगा. इसे अमेरिका की एक कंपनी ने तैयार किया है. इन पानी को स्‍काई वॉटर के नाम से जाना जाएगा. स्‍काई वॉटर को हाइड्रोपैनल टेक्निक से तैयार किया जाएगा.

कब होगा लॉन्‍च

हाइड्रोपैनल तकनीक से तैयार वॉटर को कंपनी अगस्‍त या सितंबर में लॉन्‍च कर सकती है. अमेरिकी कंपनी इस पानी को स्काई वाटर का नाम दे रही है. इसे रिसाइकल होने वाली एल्युमिनियम की कैन और बोलतों में भरकर बेचा जाएगा. कंपनी के मुताबिक, फ्लोरिडा में मौजूद उसका वाटर फार्म हर दिन करीब 3 हजार लीटर बनाता है.

56 देशों में वॉटर पैनल

अब तक कंपनी 56 देशों में वॉटर पैनल लगा चुकी है. हाइड्रोपैनल टेक्निक से तैयार किया गया हर पैनल हर 3 लीटर पीने योग्य पानी बना सकता है. इस पैनल को जमीन या छत पर लगाकर पीने के पानी के पाइप से जोड़ा जा सकता है. इसे लगवाने में करीब ढाई लाख का खर्चा आएगा.

ऐसे तैयार होगी पानी

हाइड्रोपैनल तकनीक सौर पैनलों की तरह काम करेगी. इसमें लगे पैनल हवा को सोख कर पहले उसे गर्म और फिर ठंडा करते हैं, जिससे हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है. यह पानी शुद्ध होता है. इसमें जरूरी मिनरल और ओजोन मिलाकर इसे पूरी तरह पीने योग्य बनाया जाता है.

ये भी पढ़ें :- PM Modi Russia Visit: रूस में पीएम मोदी का होगा भव्य स्वागत, पुतिन करेंगे खास डिनर का आयोजन

 

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This