Budget 2024: इस दिन पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, वित्त मंत्री सीतारमण के नाम दर्ज होगा अनोखा रिकॉर्ड

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budget 2024: केंद्र सरकार ने आम बजट पेश करने की तारीख का ऐलान ​कर दिया है. 23 जुलाई को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश होगा. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार की संस्तुति पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन). वहीं, केंद्रीय बजट 2024-25, 23 जुलाई, 2024 को लोकसभा में पेश किया जाएगा.

अंतरिम बजट पेश किया गया था

बता दें कि चुनावी वर्ष होने के चलते साल 2024 में दो बार बजट पेश हो रहा है. इससे पहले 1 फरवरी 2024 को एक अंतरिम बजट पेश किया गया था. 23 जुलाई को पेश होने वाला आम बजट मोदी 3.0 का पहला बजट होगा. इसके जरिए सरकार की दिशा और नीतियों की जानकारी मिलेगी.

तीसरी सरकार का यह पहला बजट

इस बजट के पेश करने के साथ ही वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. वह लगातार सात बार केंद्रीय बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएगी. बता दें कि मोरारजी देसाई के नाम लगातार छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड था जिसकी निर्मला सीतारमण बराबरी कर चुकी हैं. इस बार बजट में आम लोगों को कई राहत मिलने की उम्‍मीद है. इनकम टैक्स स्लैब में भी परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें :- US Election 2024: सर्वशक्तिमान ईश्वर ही रेस से कर सकते हैं बाहर… जो बाइडेन का बड़ा बयान

Latest News

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को मिलेगी नई उड़ान, 2033 तक 44 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य

India Space Economy: भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल वैज्ञानिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था,...

More Articles Like This