Varanasi: बस से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो किशोरों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident in Varanasi: यूपी के वाराणसी से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. दुर्घटना में जहां दो किशोरों की मौत हो गई, वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

रोहनिया थाना क्षेत्र के चुनार मार्ग पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा अखरी से चुनार मार्ग पर खनांव गांव के पास तेज रफ्तार बाइक बस से टकरा गई. इस हादसे में बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया.

मृतकों में ये किशोर हैं शामिल
बताया गया है कि मृतक किशोरों में अखरी गांव निवासी साहिल राजभर और चंदन राजभर शामिल है, जबकि चंचल राजभर घायल है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. चौकी प्रभारी अखरी ओम नारायण शुक्ला ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वाहन भी कब्जे में है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This