UP News: कुम्भ मेला 2025 से श्री महंत ओम भारती महाराज संभालेंगे कार्यभार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में 4 मणि के महंत ओंम भारती को सचिव पद पर आसीन कर इसकी घोषणा की. जूना आखाड़े के सभापति महंत प्रेम गिरी ने अखाड़े के संरक्षक श्री महंत हरि गिरी के निर्देशानुसार यह भी बताया कि कुम्भ मेला 2025 में महंत ओंम भारती जूना अखाड़े का कार्यभार सम्भालेंगे.

यह भी बता दें कि श्री पंच दशनान जूना अखाड़े में पूर्व में महंत मोहन भारती को कुंभ मेला प्रभारी बनाया है और अब महंत मोहन भारती के साथ महंत ओम भारती भी कुंभ मेले में अखाड़े के कार्यभार को देखेंगे.

बीते शुक्रवार को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में सिद्ध बाबा मौज गिरी जूना अखाड़े में सभापति श्री महंत प्रेम गिरी जी महाराज ने श्री महंत ओंम भारती के सचिव पद आसीन करने की घोषणा की. आपको बता दें कि श्री महंत ओंम भारती महाराज राजस्थान के सबसे कम उम्र में इस पद पर पहुंचने वाले पहले संयासी है.

इस अवसर पर अखाड़े के मुख्य संरक्षक ओर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरी महाराज, श्री महंत मोहन भारती महाराज, श्री महंत महेश पूरी महाराज, श्री महंत शेलेंद्र गिरी महाराज, श्री महंत नारायण गिरी महाराज, श्री महंत शिवानंद सरस्वती महराज सहित अन्य संत-महंत मौजूद रहे.

Latest News

Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच 19 जून को अयोध्या जाएंगे CM योगी

Cm yogi Ayodhya Visit: राम मंदिर की दान पेटिका में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर अयोध्या में जांच चल...

More Articles Like This