Jammu-Kashmir: राजौरी में सेना के शिविर पर हमला, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुंधा इलाके में संदिग्ध आतंकियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह गोलीबारी सुबह 4 बजे की गई. इस आतंकी हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है. आतंकियों द्वारा हमला करने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

एक आतंकी के ढेर होने की सूचना
मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने और एक नागरिक के जख्मी होने की सूचना है. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर से गोलीबारी हुई है, जबकि घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है.

सूत्रों की माने तो आतंकियों ने पहले एक गांव के बाहरी इलाके में एक ग्राम रक्षा समूह (वीडीजी) के सदस्य और पूर्व सैनिक के घर पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की वजह से उन्हें इलाके से भागने को विवश होना पड़ा और बाद में उन्होंने सेना की चौकी को निशाना बनाया.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This