Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए आज कितना हुआ महंगा

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 02 August 2024: भगवान शिव के पावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में अगर आप पवित्र माह सावन में सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह आज आपके लिए जरुरुी खबर है. बता दें कि सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी की कीमत में कहीं उछाल देखने को मिल रहा है तो कहीं पर कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. आइए Bankbazar.com के अनुसार जानते हैं सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने-चांदी की कीमत…

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में कोई बदलाव देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी हुई है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज 91,700 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,250 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज भी उसी दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो आज यहां भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था, वह आज 65,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 68,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वो आज 68,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

‘भारत अहम रणनीतिक सहयोगी, अमेरिकी विदेश मंत्री ने हाउस कमेटी को बताया कब होगी ट्रेड डील

India US Trade Deal: अमेरिका और भारत व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से कुछ हफ्ते ही दूर हैं....

More Articles Like This