Bollywood News: बॉलीवुड में संगीत माफिया पर सुनिधि चौहान ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे आज भी कई फिल्मों के लिए…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bollywood News: अपनी आवाज से दुनिया को अपना दीवाना बनाने वाली सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर्स में से एक हैं, अपने करियर के दौरान उन्‍होंने कई हिट गाने दिए हैं. इतना ही नहीं, सुनिधि चौहान इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली सिंगर्स में भी एक हैं. हाल ही में सुनिधि ने बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में खुलकर बात की, जिस पर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने भी कमेंट किया था. आइए जानते हैं बॉलीवुड संगीत माफिया के बारे में क्‍या बोलीं सुनिधि चौहान…

बॉलीवुड संगीत माफिया पर बोलीं सुनिधि चौहान

सुनिधि हाल ही में राज शमनी के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी थीं. जहां उन्होंने संगीत माफिया के बारे में खुलकर बात की. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर से जब सवाल किया गया कि क्या इंडस्ट्री में म्यूजिक माफिया है. तो इसका जवाब देते हुए सुनिधि ने कहा, लॉबिंग हर जगह है इसलिए इससे बचा नहीं जा सकता. आप अपना काम करें.

सिंगर्स को कई बार पैसे भी नहीं दिए जाते

सुनिधि चौहान ने आगे कहा कि कई बार गाना रिकॉर्ड करने के बाद सिंगर्स को पैसे नहीं दिए जाते. उन्होंने बताया कि “जब आप एक कद तक पहुंच जाते हैं, तो उन्हें आपको भुगतान करना पड़ता है, क्योंकि आप कह सकते हैं कि जब आप मुझे पैसे देंगे तो ही मैं गाऊंगी. मगर, जब आप खुद पहले गाना चाहते हैं और पैसे की चिंता नहीं करते तो यह एक विकल्प है और आप भुगतान न मिलने का दोष नहीं दे सकते.

मुझे आज भी कई फिल्मों के लिए नहीं मिले पैसे– सुनिधि

सुनिधि ने कहा कि मुझे आज भी कई फिल्मों के लिए पैसे नहीं मिले हैं. जब मुझे नहीं मिलता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वे मुझे नहीं देते हैं. वे पूछते हैं और मैं नहीं लेने का फैसला करती हूं. क्योंकि, मुझे लगता है कि इस गाने के लिए मुझे पैसे की जरूरत नहीं है. इस गाने के लिए यह रकम लेना चाहती हूं. कुछ जगहों पर मैं मदद करना चाहती हूं, इसलिए मैं अपनी कीमत बताती हूं और गाना गाती हूं.

यह भी पढ़े: कैंसिल हो गई दादी-पोती की ट्रिप, क्रूज को रवाना होते देख छलक पड़ी आंखें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This