Jammu-Kashmir: LOC पर संदिग्‍ध घुसपैठियों की हलचल, जवानों ने की फायरिंग, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir News: रविवार की देर रात जम्मू-कश्मीर के अखनूर और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठियों के दो समूह देखे गए. सेना के जवानों ने संदिग्‍धों का प्‍लान पूरी तरह से फेल कर दिया. आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है. घुसपैथियों की तलाश की जा रही है.

जवानों को तीन से चार घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि का चला पता
बताया गया है कि सेना के जवानों को देर रात करीब डेढ़ बजे जम्मू के बाहरी इलाके अखनूर के बट्टल सेक्टर में एक अग्रिम इलाके में तीन से चार घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि का पता. इस पर जवानों गोलीबारी की. क्षेत्र में बड़े स्‍तर पर तलाशी अभियान चलाया गया. वहीं, कड़ी घेराबंदी करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात कर ड्रोन के माध्यम से निगरानी में रखा गया.

संदिग्ध गतिविधि को देखते ही जवानों ने की फायरिंग
सेना के जवानों ने रात करीब 12.30 बजे राजौरी जिले के सुंदरबनी-नौशेरा सेक्टर में एक अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए कई राउंड फायरिंग की. रेखा से लगे इलाके में तलाशी भी चल रही है. सोमवार को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की वर्षगांठ के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में चौकसी बढ़ा दी गई है.

Latest News

Nitish Kumar ने MLC पद से दिया इस्तीफा, बिहार में सियासी हलचल तेज

Nitish Kumar Resigned: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद सोमवार को...

More Articles Like This