USA News: कमला हैरिस ने जो बाइडन को दिया धन्यवाद, बोलीं- ‘हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

USA News: नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है. रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक की ओर से कमला हैरिस मैदान में है. इसी बीच, कमला हैरिस ने जो बाइडन को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया. शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी का यह सम्मेलन चार दिवसीय है. इस सम्‍मेलन का समापन 22 अगस्त को होगा. इस सम्मेलन में ही पार्टी की ओर से कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को उपराष्ट्रपति पद के लिए आधिकारिक रूप से नामित किया जाएगा और दोनों नेता अपना नामांकन स्वीकार करेंगे.

कमला हैरिस ने जो बाइडन को दिया धन्यवाद

आमतौर पर सम्मेलन के आखिरी दिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अपना संबोधन देते हैं, लेकिन कमला हैरिस ने इस प्रचलित परिपाटी को तोड़ते हुए पहले दिन भी संबोधन दिया. अपने संबोधन में कमला हैरिस ने जो बाइडन को धन्यवाद दिया और कहा, ‘मैं चाहती हूं कि हम सभी अपने शानदार राष्ट्रपति जो बाइडन का सम्मान करें.

जो बाइडन, आपके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद. आपने अपने पूरे जीवन देश की सेवा की. हम हमेशा आपके आभारी रहेंगे. हैरिस ने कहा कि ‘पार्टी के सम्मेलन में देश के हर कोने और हर वर्ग से लोग आए हैं और इस नवंबर हम सब साथ आएंगे और एक आवाज में घोषित करेंगे कि हम आगे बढ़ रहे हैं. कमला हैरिस ने कहा, ‘ये बात हमेशा याद रखें कि जब भी हम लड़ते हैं, तो हम जीतते हैं.

Latest News

LPG Supply: LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, 21 कंपनियों के लिए उत्पादन कोटा तय

LPG Supply: देश में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने 21 रिफाइनरियों और अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. कुल 63,810 टन प्रतिदिन की उत्पादन क्षमता निर्धारित की गई है.

More Articles Like This