Delhi: गला रेतकर मां-बेटी का कत्ल, शक के दायरे में पति, तलाश में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi: नई दिल्ली से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां शनिवार की सुबह गला रेतकर मां-बेटी की हत्या कर दी गई. घटना के बाद से मृतक महिला की पति गायब है. इससे पुलिस को उस पर शक और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

यह सनसनीखेज वारदात नरेला औद्योगिक क्षेत्र के टिकरी गांव में आज सुबह हुई. किसी धारदार हथियार से गला रेतकर मां और बेटी की हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में मृतकों के परिवार वालों से पूछताछ की.

घटना के बाद से मृतका का पति लापता है. इस वजह से पुलिस को उस पर संदेह है. पुलिस ने मौके पर गहन जांच-पड़ताल की. पास-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फरार मृतक महिला के पति की तलाश में पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This