जम्मू-कश्मीरः सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों की जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को ढेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सोपोर के राफियाबाद में सोपोर पुलिस और 32 राष्ट्रीय राइफल की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चला रही है.

फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च ऑपरेशन चला रही है. सूत्रों के अनुसार, अभी कुछ आतंकी छिपे हो सकते हैं. वहीं अभी मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास मेंजुटी है.

लश्कर का मददगार फंदे में
मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी. सेना ने पीओके निवासी और लश्कर-ए-तैयबा आतंकी समूह के एक मददगार गिरफ्तार किया था, उसकी पहचान जहीर हुसैन शाह के रूप में हुई है. सुरक्षा बल ने उसे पुंछ में पकड़ा था.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This