शेष बचेगा 96 घंटे का ऑक्सीजन.., सुनीता विलियम्स के सामने बड़ी समस्या: जरा सी भी गलती से हो सकता है जान को खतरा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sunita Williams Return: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम और उनके साथी  2 महीने से ज्यादा समय से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं. उन्होंने 5 जून को अंतरिक्ष के लिए अपनी उड़ान भरी थी और 8 दिनों बाद ही वापस आना था, लेकिन जिस अंतरिक्ष यान से वह लोग अंतरिक्ष में गए, उसमें हीलियम के लीक होने और थ्रसर में खराबी आने से उनकी वापसी अभी तक नहीं हो सकी है.

ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि सुनीता विलियम्स अपने बोइंग स्टारलाइनर से वापस आती हैं तो उनकी और उनके साथी की जान को खतरा हो सकता है. अमेरिकी सैन्य अंतरिक्ष प्रणालियों के पूर्व कमांडर रूडी रिडोल्फी ने बताया अंतरिक्ष यान की रि एंट्री में गड़बड़ी हुई तो बड़ी समस्या पैदा हो सकती है, थ्रसर में खराबी भी आ जाए तो उनका बोइंग स्टारलाइनर स्पेस में ही फंसा रह सकता है और ऐसा होता है तो विलियम और उनके साथी के पास महज 96 घंटे का ऑक्सीजन बचा रह जाएगा.

अंतरिक्ष यात्रियों की जा सकती है जान

यानी धरती पर लौटने के दौरान गलत संरेखण से कैप्सूल अंतरिक्ष में उछाल कर वापस जा सकता है. वहीं, अगर बोइंग स्टारलाइनर गलत कोण से आता है तो कैप्सूल के जल जाने की भी संभावना है, जिससे अंतरिक्ष यात्रियों की जान भी जा सकती है.

जल्‍द ही नासा कर सकती है फैसला

ऐसे में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा जल्‍द ही यह स्‍पष्‍ट करने वाली है कि बोइंग का नया कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सुनीता विलियम और उनके साथ ही को वापस लाने में सेफ है या नहीं. उम्‍मीद जताई जा रही है कि नासा के प्रशासक बिल नेल्सन और कई शीर्ष अधिकारी शनिवार को इस संबंध में कोई घोषणा कर सकते हैं.

दोनों यात्रियों के स्‍वास्‍थ्‍य की बढ़ रही चिंता

वहीं, नासा अब यह प्लान कना रही है कि सुनीता और उनके साथी को एक्स के माध्‍यम से धरती पर वापस लाया जाए, लेकिन उसके लिए फरवरी माह 2025 तक रुकना पड़ सकता है. ऐसे में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है.

नया कंप्यूटर मॉडल का विश्लेषण कर रहे इंजीनियर

हालांकि नासा के इंजीनियर अब थ्रसर के लिए एक नया कंप्यूटर मॉडल का विश्लेषण कर रहे हैं. इसके लिए हर जोखिम का विश्लेषण भी किया जा रहा है. इसे लेकर महीने की शुरुआत में कहा गया था कि थ्रसर के परीक्षण से यह पता चला है कि स्टारलाइनर सुनीता विलियम्स और उनके साथी को सुरक्षित वापस लाने में पूरी तरह से सक्षम है.

इसे भी पढें:-Wayanad: ‘पहले ही मिले थे चेतावनी के संकेत…’ वायनाड में भूस्खलन पर HC ने की टिप्पणी, कहा- हमारे ही तरीकों में कमी’

 

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This