Jammu: जम्मू के सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों ने की गोलीबारी, एक जवान बलिदान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः जम्मू से बड़ी खबर आ रही है. यहां सुंजवां सैन्य स्टेशन पर आतंकियों ने हमला किया है. बताया जा रहा है कि बेस के बाहर से की गई गोलीबारी में एक सैन्य जवान बलिदान हो गया. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

सेना इलाके में चला रही तलाशी अभियान
बताया जा रहा है कि जम्मू के सुंजवां आर्मी बेस पर आतंकवादियों घात लगाकर हमला कर दिया. बेस के बाहर से की गई फायरिंग में सेना का एक जवान बलिदान हो गया. बलिदान जवान की पहचान नायक कुलदीप के रूप में हुई है. आतंकियों की तलाश के लिए सेना का इलाके में तलाशी अभियान जारी है. सर्च ऑपरेशन के लिए ड्रोन भी तैनात किए गए हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने स्नाइपर का इस्तेमाल कर हमला किया है. उन्होंने कहा कि सुंजवां कैंप में एक सैनिक को गोली लगी है. जिसके बाद जवान के बलिदान होने की खबर है.

Latest News

मखाना कारोबार में आएगा बड़ा उछाल, 2029-30 तक 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है बाजार

बढ़ती घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि से भारत के मखाना बाजार को रफ्तार मिल रही है. सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2029-30 तक बाजार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This