सोनीपतः ट्रेन की जद में आने से 11 गाय की मौत, घंटों प्रभावित रहा रेलवे ट्रैक

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोनीपतः हरियाणा से हादसे की खबर आ रही है. शनिवार की सुबह दिल्ली से सटे सोनीपत में जिले से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दुर्घटना हुई है. शताब्दी ट्रेन की जद में आने से 10 से 11 गाय की मौत हो गई. सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और एरपीएफ मौके पर पहुंच गई.

अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया गायों का झुंड
बताया जा रहा है कि जाहरी गांव की फाटक पर रेलवे ट्रैक पर खेतों से चारा खाती हुई अचानक गायों का एक झुंड आ गया था. इस दौरान ट्रेन की जद में आने से 10 से 11 गायों की मौत हो गई.

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच अधिकारी
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सोनीपत पुलिस,आरपीएफ, रेल अधिकारियों के साथ ही गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. काफी मशक्कत के बाद गायों के शवों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया.

दुर्घटना की वजह से दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रेक घंटों प्रभावित रहा. रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. आरपीएप का कहना है कि लापरवाह मवेशी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Assam Election 2026: भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले- BJP फिर बनाएगी प्रचंड बहुमत की सरकार

असम चुनाव 2026 के प्रचार में मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला.

More Articles Like This