Corona: एक बार फिर से कहर बरपाएगा कोरोना! नए सब वेरिएंट XEC से बढ़ सकता है खतरा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Corona New Subvariant: एक बार फिर से दुनियाभर में कोरोनावायरस का खतरा मंडरा रहा है, क्‍योंकि अब धीरे धीरे इसके मामले सामने आने लगे है. वहीं, यूरोप में तो कोविड-19 का एक नया सब वेरिएंट XEC तेजी से अपना पैर पसार रहा है. हाल ही जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 सब-वेरिएंट XEC अब वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान केंद्रित कर रहा है.

XEC पर डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की नजर

बता दें कि कोविड के इस नए वेरिंएट XEC का सबसे पहला केस जर्मनी में मिला था, जिसके बाद से इसे नीदरलैंड और पश्चिमी यूरोप के अन्य हिस्सों में भी पाया गया. फिलहाल डॉक्‍टर्स और वैज्ञानिक इस नए वेरिंएट XEC पर कड़ी नजर रख रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ये सबवेरिएंट KP.3.1.1 से भी खतरनाक साबित हो सकता है.

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

ऐसे में इस वेरिंएट को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि XEC अगला प्रमुख वेरिएंट बन सकता है. हालांकि, इसके उच्च स्तर तक पहुंचने में महीनों लग सकते हैं. बता दें कि XEC के केस अमेरिका में मिल रहे हैं, लेकिन सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की वैरिएंट ट्रैकर वेबसाइट पर व्यक्तिगत रूप से इसको ट्रैक नहीं किया जा रहा है, जो चिंताजनक है.

डॉक्टर ने दी चेतावनी

वहीं, कैलिफोर्निया के एक डॉक्टर के मुताबिक, XEC अभी छोटे स्तर पर फैल रहा है, लेकिन कुछ ही समय में यह तेजी से फैल सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर इसे कई सप्ताह या महीने लग सकते हैं.

इसे भी पढें:-क्या है मंकीपॉक्स और कैसे होता है इसका संक्रमण? जानिए सभी सवालों का जवाब

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This