आतंकियों ने किया अफ्रीकी देश माली में बड़ा हमला, मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप को बनाया निशाना

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mali military training camp: अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां पर आंतकियों ने एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया है. इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह घटना मंगलवार तड़के सुबह की है. इस हमले के बाद सेना का बयान सामने आया है, जिसमें बताया गया कि बंदूकधारियों ने फलाडी प्रशिक्षण स्कूल में घुसने का प्रयास किया. सेना का कहना है कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा जा कहा जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक रिपोर्टर ने दो विस्फोटों की आवाज सुनी और दूर से धुआं उठता देखा. सेना का यह प्रशिक्षण स्कूल शहर के बाहरी इलाके में स्थित है. हालांकि, अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है कि विस्फोट करने वाले हमलावर कौन थे, उनकी संख्या कितनी थी और स्थिति नियंत्रण में है या नहीं.

उल्लेखनीय है कि पड़ोसी देशों बुर्किना फासो और नाइजर के साथ माली भी सशस्त्र समूहों के विद्रोह से जूझ रहा है. हाल के सालों में तीनों देशों में सैन्य तख्ता पलट के बाद सत्तारूढ़ जुंटा ने फ्रांसीसी सेनाओं को वहां से निकालकर सुरक्षा व्यस्था के लिए भाड़े के सैनिकों की मदद ली थी.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This