अमेरिकी राष्ट्रपति के अय्याश बेटे हंटर को जल्द मिलेगी सजा, पिता बाइडेन ने कहा- ‘बेटे को बचाने के लिए…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Joe Biden Son Case: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अवैध तरीके से बंदूक रखने और झूठे बयान देने के जुर्म में अदालत पहले ही हंटर को दोषी ठहरा चुकी है. अब इस मामले में 4 दिसंबर को कोर्ट उन्हें सजा सुनाएगी. लंबे समय से हंटर कई विवादों से घिरे हुए हैं. वो कार्ल गर्ल के साथ रहने और मारपीट करने के मामले में भी फंस चुके हैं. इसके साथ ही उन्हें रिवॉल्वर खरीद से जुड़े 4 अपराधों में दोषी पाया गया था.

बाइडेन के बेटे पर लगे हैं ये आरोप

हंटर बाइडेन ने अक्टूबर 2018 में एक कोल्ट कोबरा रिवॉल्वर खरीदने के दौरान झूठ बोला था. उन्होंने गन के लाइसेंस के लिए आवेदन फॉर्म में अपने नशे की लत का जिक्र नहीं किया था. जबकी उस दौरान हंटर को ड्रग्स की लत थी. वो नियमित नशीली दवाओं का सेवन भी करते थे. वहीं, दूसरा आरोप ये भी था कि वो जब नशे का सेवन कर रहे थे, उस वक्त उनके पास गन थी. कानूनी तौर पर अमेरिका में बंदूक खरीदते समय नशे के बारे में जानकारी देना अनिवार्य है. अब इसी मामले में उन्हें 4 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी.

जेल जाने से बच सकते हैं हंटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुकाबिक, हंटर बाइडेन को इस मामले में 13 नवबंर को ही सजा सुनाई जानी थी. हालांकि इस सुनवाई को न्यायाधीश ने 4 दिसंबर तक के लिए टाल दिया है. क्योंकि हंटर बाइडेन के वकीलों ने इस सजा के लिए पर्याप्त रूप से तैयार होने के लिए कुछ और समय की मांग की थी. बता दें कि अमेरिका में अवैध रूप से बंदूक रखने के मामले में दोषी पाए जाने वाले को 25 साल तक की सजा सुनाई जाती है. हालांकि, हंटर बाइडेन को बहुत कम दिनों की सजा हो सकती है या फिल वो जेल जाने से भी बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- पत्नी मेलानिया की आत्मकथा प्रकाशित होने से पहले ट्रंप ने कह दी ये बात, बोले- ‘इसे मत खरीदो…’

जो बाइडेन ने कही या बात

वहीं, फेडरल टैक्स चोरी मामले में हंटर को 16 दिसंबर को सजा सुनाई जा सकती है. इस मामले में उन्हें 17 साल तक जेल की सजा हो सकती है. इसके अलावा उन्हें 1.35 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. वहीं, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस मामले को लेकर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे को बचाने के लिए अपनी राष्ट्रपति की शक्तियों का उपयोग नहीं करेंगे.

अपने परिवार को शर्मिंदा नहीं होने देंगे हंटर

वहीं, हटंर बाइडेन ने कहा कि वो साल 2019 से शांत हैं. वो अपने परिवार को अधिक पीड़ा, निजता और अधिक उल्लंघन को लेकर अनावश्यक शर्मिंदगी का सामना नहीं करने देंगे.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This