Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अभिरा को धोखा देकर रूही से शादी करेगा अरमान ?

Must Read

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। लगता है अभिरा ने अरमान से प्यार करके अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है, क्यूंकि अभिरा कितना भी अरमान के परिवार वालों को खुश करने की कोशिश कर ले, लेकिन कावेरी और उसका परिवार हाथ धोकर अभिरा के पीछे पड़ गया है।

मनीष ने किया अभिरा को जमकर सपोर्ट

अभिरा शर्मा अरमान की दुल्हन बने ये कोई भी नहीं चाहता है, जबकि मनीष का परिवार अब भी अभिरा को जमकर सपोर्ट कर रहा है। सीरियल की कहानी में अब तक आपने देखा होगा कि अभिरा अपनी शादी को लेकर कंफ्यूज हो जाती है और वह मन बनाती है कि वो अपनी शादी के मंडप में नहीं जाएगी, लेकिन मनीष अभिरा को जमकर सपोर्ट करने वाला है। अपकमिंग  एपिसोड में आप देखेंगे मनीष अभिरा को याद दिलाएगा कि अरमान उससे कितना प्यार करता है। मनीष अभिरा से कहेगा कि कभी न कभी उसको मां बनने का मौका मिल ही जाएगा। मनीष अभिरा से कहेगा कि उसने एक एक करके अपने सारे बच्चे खो दिए हैं। ऐसे में वो अभिरा को नहीं खोना चाहता। जिसके बाद अभिरा को भी यकीन होगा कि उसे शादी कर लेनी चाहिए। इसी बीच विद्या अभिरा को अरमान के नाम से ब्लैकमेल करेगी।

विद्या ने दी अभिरा को धमकी

अपकमिंग एपिसोड में विद्या दावा करेगी कि अभिरा अरमान से शादी करने के बाद कभी खुश नहीं रह पाएगी। वहीं अभिरा सारी बातों को नजरअंदाज करते हुए अपनी शादी के लिए तैयार हो जाएगी। दुल्हन बनकर अभिरा शादी के मंडप में पहुंच जाएगी। जिसके बाद अभिरा को पता चलेगा कि अरमान तो कहीं चला गया है। ऐसा होते ही सबके होश उड़ जाएंगे। अरमान को दूसरे शादी के मंडप में रूही चालाकी से लेकर जाएगी। यहां पर अरमान रूही के साथ शादी करने से मना कर देगा।

Latest News

बंगाल में नमाज की आजादी लेकिन पूजा के लिए लेनी पड़ती है अदालत से अनुमति-नितिन नवीन

West Bengal Assembly polls 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और सत्तारूढ़ तृणमूल...

More Articles Like This