Israeli Hezbollah War: इजराइल पर घातक हमला करने की तैयारी में हिजबुल्लाह, घर-घर को बनाया लॉन्चिंग पैड

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israeli Hezbollah War: इजराइली सेना इन दिनों लेबनान पर हमलावर है. इजराइली हमले से लेबनान में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. इजराइल के हमले से हिजबुल्लाह बौखलाया हुआ है. वह इजराइल पर भीषण हमले की तैयारी कर रहा है. इस बीच इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह की जंग की तैयारियों के संबंध में एक सीक्रेट तस्वीर जारी की है. जिसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह से हिजबुल्लाह पलटवार के लिए दक्षिण लेबनान के घरों में लंबी दूरी की मिसाइलों को छुपा रखा है.

घर-घर को बनाया लांचिंग पैड…

दरअसल, इजराइली सैनिकों के दक्षिण लेबनान में हमले के बाद से हिजबुल्लाह बौखलाया हुआ है. हिजबुल्लाह ने पूरे दक्षिण लेबनान को वॉर जोन में बदल दिया है. इजरायली सेना द्वारा जारी तस्वीर के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के घर-घर को हिजबुल्लाह ने लांचिंग पैड बना डाला है. यही नहीं हिजबुल्लाह पलटवार के लिए दक्षिण लेबनान के घरों में लंबी दूरी की मिसाइलों को छुपा रखा है. ये घातक मिसाइलें इजरायल के अंदर तक हमला करने में सक्षम हैं. इस तस्वीर को इजरायल के विदेश मंत्रालय की ओर से भी जारी किया गया है.

इजरायली विदेश मंत्रालय ने एक्स पर किए गए पोस्ट में हिजबुल्लाह की तैयारी को दर्शाया है. इसमें लंबी दूरी की मिसाइल को किसी घर में छुपा कर रखा गया देखा जा सकता है. माना जा रहा है कि इजरायल की शक्तिशाली सेना से जंग के लिए हिजबुल्लाह ने लेबनान के घरों में इस तरह की मिसाइलें और रॉकेटों को छुपा रखा है.

रिहाइशी इलाकों को बना रहा लॉन्चिंग पैड

इजरायली सेना ने लिखा है कि इन तस्वीरों से पता चलता है कि हिजबुल्लाह जानबूझकर दक्षिणी लेबनान के रिहाइशी इलाकों को लांचिंग पैड के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक नागरिक इमारत के अंदर लंबी दूरी की हिजबुल्लाह मिसाइल रखी गई है. हिज़्बुल्लाह जानबूझकर अपने सैन्य बुनियादी ढांचे को नागरिक क्षेत्रों के भीतर रख रहा है. ताकि वह उन्हें ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर सके.

Latest News

09 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This