एक्सप्रेस-वे पर हादसा: अज्ञात वाहन ले उड़ा तीन दोस्तों की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भीषण दुर्घटना हुई है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

स्कूटी में टक्कर मारते हुए फरार हुआ अज्ञात वाहन
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की तड़कें करीब तीन बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन स्कटी में टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान बिट्टू उर्फ वर्मा (21 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी बी -32/ 414 त्रिलोकपुरी दिल्ली, अंशु उर्फ मनमोहन (30 वर्ष) पुत्र प्रदीप सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और विपिन भट्ट (25 वर्ष) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद भट्ट निवासी डी 161 न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई.

एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त थे. परिजनों से बिना कुछ बताए ही तीनों घूमने के लिए घर से निकले थे. एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच करते हुए फरार चालक की तलाश की जा रही है.

Latest News

Gas Cylinder Price Today: LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट

LPG Cylinder Price Today: 18 सितंबर 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है. जानें 14.2 किलो और 19 किलो सिलेंडर का आज का रेट और प्रमुख शहरों की पूरी कीमत.

More Articles Like This