गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ. आज घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. बॉम्‍बे स्‍टॉक्‍स एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) एक समय 684.40 अंक और निफ्टी 220.90 अंकों की बढ़त लेकर ट्रेड करते दिखा. लेकिन जब बाजार में गिरावट आनी शुरू हुई तो सेंसेक्‍स और निफ्टी की बढ़त धरी की धरी रह गई और अंत में दोनों गिरावट का शिकार होकर लाल निशान में आए गए.

गिरावट लेकर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 167.71 अंकों की गिरावट लेकर 81,467.10 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 31.20 अंकों की गिरावट लेकर 24,981.95 के स्‍तर पर बंद हुआ. आज सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 13 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर और 19 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए.

टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में लिस्‍टेड टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक 2.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा टेक महिंद्रा 1.92 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.80 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 1.66 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.57 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.50 फीसदी, भारती एयरटेल 1.44 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.35 फीसदी, एचसीएल टेक 1.31 फीसदी, पावरग्रिड 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए. सनफार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टाइटन, टीसीएस, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी मजबूती के साथ बंद हुए.

आईटीसी के शेयर में जबरदस्त गिरावट

दूसरी ओर आईटीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. नेस्ले इंडिया 2.21 फीसदी, रिलायंस 1.65 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.47 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.13 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.97 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.81 फीसदी, टाटा स्टील 0.81 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.47 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 फीसदी, एनटीपीसी 0.26 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.21 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.13 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- भारत की बड़ी उपलब्धि, लद्दाख में एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की सबसे ऊंची दूरबीन का उद्घाटन

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This