मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि, अंत में शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 144.31 अंकों की तेजी लेकर 81,611.41 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 16.50 अंकों की बढ़त लेकर 24,998.45 के स्‍तर पर बंद हुआ.

82,002 से 81,611 अंकों पर आया सेंसेक्स

बता दें कि आज एक समय सेंसेक्स 82,002.84 अंकों के स्‍तर पर और निफ्टी 25,134.05 के स्‍तर पर पहुंच गया था. लेकिन इसके बाद शेयर बाजार में रुक-रुक कर कई बार उतार-चढ़ाव दिखा. अंत में स्‍टॉक मार्केट बेहद मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ. गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह निफ्टी 50 की भी 50 में से 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 27 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए.

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तूफानी तेजी

आज सेंसेक्स में लिस्‍टेड कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक 4.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई. इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील 1.82 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.75 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.43 फीसदी, पावरग्रिड 1.39 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.34 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.20 फीसदी, एनटीपीसी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. अल्ट्राटेक सीमेंट, अडाणी पोर्ट्स बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए.

टेक महिंद्रा को हुआ बड़ा नुकसान

टेक महिंद्रा के शेयरों में आज सबसे अधिक 2.82 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा सनफार्मा के शेयर 1.90 फीसदी, इंफोसिस 1.78 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.10 फीसदी, टाइटन 1.00 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.74 फीसदी, टीसीएस 0.56 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए. हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और स्टेट बैंक के शेयर भी नुकसान में दिखे.

ये भी पढ़ें :- NIA का दावा, ‘नौकरी के बहाने युवाओं से कराई जाती थी साइबर ठगी’

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This