JioFinance App का नया वर्जन लॉन्च, किफायती लोन सहित मिलेंगी ये सुविधाएं

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

JioFinance App: पहले से बेहतर सुविधाएं देने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड ने जियो फाइनेंस ऐप का नया और इंप्रूव्ड वर्जन लॉन्च किया है. इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर, एपल ऐप स्टोर और मायजियो से डाउनलोड किया जा सकेता है. इसके जरिए कंपनी आकर्षक ब्याज दरों पर लोन ऑफर कर रही है. जियो फाइनेंस ऐप का बीटा वर्जन 30 मई 2024 को लॉन्च हुआ था.

इस ऐप को अब तक 60 लाख से अधिक लोग डाउनलोड किए हैं. वहीं अब कंपनी ने यूजर्स के अनुभवों को देखते हुए इंप्रूव्ड ऐप लॉन्च किया है. इसकी जानकारी जियो फाइनेंशियल सर्विस ने स्टॉक एक्सचेंजों को एक रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है.

मिलेंगी ये सुविधाएं

लॉन्‍च किए गए नए ऐप में फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक बड़ी रेंज जोड़ी गई है. इसमें म्यूचुअल फंड पर लोन, होम लोन (बैलेंस ट्रांसफर समेत), प्रॉपर्टी पर लोन शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, ये लोन्स आकर्षक टर्म्स के साथ लाए गये हैं और इनसे ग्राहकों को बड़ी बचत होगी. जियो फाइनेंशियल सर्विस ने कहा कि जियो पेमेंट बैंक में केवल 5 मिनटों में डिजिटल सेविंग अकाउंट खोला जा सकता है. कंपनी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फिजिकल डेबिट कार्ड के जरिए सिक्योर बैंक अकाउंट पेश कर रही है.

कंपनी ने बताया कि 15 लाख ग्राहक जियो पेमेंट बैंक पर अपने प्रतिदिन के और रेकरिंग खर्च को मैनेज कर रहे हैं. इस ऐप पर क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट, यूपीआई पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज की सुविधाएं भी उपलब्‍ध हैं. इस ऐप के से यूजर्स अपने फाइनेंस को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं. Jio फाइनेंस ऐप स्वास्थ्य, जीवन और कार बीमा भी प्रदान कर रहा है.

ये भी पढ़ें :- Dussehra 2024: दशहरा के दिन इस पक्षी के दर्शन मात्र से चमक जाएगी किस्मत, जानिए महत्व

 

 

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This