कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को विदेश मंत्रालय ने सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सितंबर 2023 के बाद से कनाडा की सरकार ने भारत के साथ कोई जानकारी साझा नहीं की. “कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने गंभीर आरोप जरूर लगाया, लेकिन, कोई जानकारी साझा नहीं की गई. जस्टिन ट्रूडो के कल के बयान से भी ऐसा ही साबित होता है. उनके तमाम आरोपों को हम सिरे से खारिज करते हैं. हमको हमारे राजनायिकों की सुरक्षा की चिंता है और उसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपने राजनायिकों को भारत वापस बुला लिया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कही.

बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ा विरोध जाताया, जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो ने कबूल किया कि उनके पास पुख्ता सबूत नहीं थे. भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, भारत और कनाडा के बीच तमाम तरह के रिश्ते हैं व्यापारिक रिश्ते भी और हमारे कई छात्र भी वहां पर पढ़ने के लिए गए हुए हैं.”

उन्‍होंने कहा कि “कनाडा सरकार को 26 प्रत्यर्पण के लिए रिक्वेस्ट भेजी गई है. इसके अलावा कुछ और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, जिसमें गुरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लखबीर सिंह लंडा और अर्शदीप सिंह गिल शामिल है. हमारी मांग पर कनाडा की सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया और यह काफी गंभीर है.”

Latest News

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ जाएंगी. दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर...

More Articles Like This