भारत के सभी राजनयिक नोटिस पर… कनाडाई विदेश मंत्री का बयान, इस देश से की भारत की तुलना

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada India Row: खालिस्‍तानी आतंकी हरदीप निज्‍जर हत्‍याकांड को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनातनी की स्थिति है. बढ़ती कूटनीतिक सरगर्मी के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली का बड़ा बयान सामने आया है. जोली ने कहा कि सरकार ऐसे किसी भी राजनयिक को बर्दाश्त नहीं करेगी जो वियना संधि का उल्लंघन करेगा या कनाडा के लोगों के जीवन को खतरे में डालेगा.

मेलानी जोली ने रूस से की भारत की तुलना

कनाडा विदेश मंत्री मेलोनी जोली ने इस पूरे मामले को लेकर भारत की तुलना रूस से की है. मीडिया से बातचीत के दौरान मेलोनी ने कहा कि हमें इस मुद्दे पर दृढ़ रहना चाहिए. हमने अपने इतिहास में ऐसा कभी नहीं देखा. कनाडा की धरती पर इस स्तर का अंतरराष्ट्रीय दमन नहीं हो सकता. हमने यूरोप में कहीं और ऐसा देखा है. रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी में ऐसा किया है.

किसी राजनयिक को नहीं करेंगे बर्दाश्त- मेलानी

वहीं, जब मेलानी जोली से ये पूछा गया कि क्या अन्य भारतीय राजनयिक भी निकाले जाएंगे तो उन्होंने कहा कि सभी भारतीय राजनयिक नोटिस पर हैं. उनमें से 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया गया है, जिनमें ओटावा में उच्चायुक्त भी शामिल हैं. हम ऐेसे किसी भी राजनयिक को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो वियना संधि का उल्लंघन करें.

 भारत ने कनाडाई राजनयिक को किया था निष्‍कासित

बता दें कि भारत ने पिछले सोमवार को 6 कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था. इसके साथ ही कनाडा से अपने उच्चायुक्त को भी वापस बुलाने का ऐलान किया था. इसके बाद कनाडा ने भी कहा था कि उसने 6 भारतीय राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. मालूम हो कि कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में भारत का भी हाथ होने का आरोप लगाया था, लेकिन भारत ने ट्रूडो के बयान को सिरे से खारिज कर दिया. निज्जर हत्याकांड को लेकर जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद एक बार फिर भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें :- इजरायल कब करेगा ईरान पर हमला, अमेरिका को पता है तारीख; जानिए क्या बोले बाइडेन?

 

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This