Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी के भाव स्थिर, जानिए आज की कीमत

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Silver Price Today, 01 November 2024: देश भर में इस समय त्योहारों का उत्सव चल रहा है. पूरे देश में इस समय कई पर्व को लेकर खास उत्साह है. इन खास दिनों में लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं. अगर आप भी इन खास दिनों में सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. आइए आपको BankBaazar.com के अनुसार बताते हैं आज आप किस भाव में सोना या चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

सोने का भाव (Delhi Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक, अगर बात की जाए राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 79,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,330 की दर से बिकेगा.

चांदी की कीमत (Delhi Silver Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली में बिकने वाले चांदी की कीमत की तो आज चांदी की कीमत में स्थितरता देखने को मिली है. बता दें कि सर्राफा बाजार में जो चांदी गुरुवार को 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही थी. वह आज भी उसी रेट से बिकेगी.

यूपी में सोने का भाव (UP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक यदि बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में बिकने वाले सोने के कीमत की तो यहां आज सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 79,170 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,330 की दर से बिकेगा.

जानिए एमपी में सोने का भाव (MP Gold Price)

Bankbazaar.com के मुताबिक अगर बात करें मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोने की कीमत की तो यहां भी सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिला है. बता दें कि जो 22 कैरेट सोना कल यानी गुरुवार को 75,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 75,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, अगर बात करें 24 कैरेट सोने की तो जो सोना कल 79,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा था. वह आज 79,220 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This