दिल्ली की जहरीली हवाएं फूला रही दम! एनसीआर में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

AQI in Delhi And NCR: दीपावली के बाद दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं बची है. हालांकि, एनसीआर में थोडी राहत है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को हालात थोड़े ठीक है. दिल्ली में शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 227 दर्ज किया गया है. हालांकि, एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा खराब रही. पिछले पांच सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5 सालों में सबसे कम प्रदूषण इस बार राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर में दर्ज किया गया.

दरअसल, दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक प्रदूषण फैला हुआ है. हालांकि, दीपावली मेंं हुई आतिशबाजी की वजह से इस बार थोड़ी कम जहरीली रही. दिवाली के दूसरे दिन राजधानी का एक्यूआई 227 पर है. बावजूद इसके हवा अभी भी खराब श्रेणी में है. ये हवा भी स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है.

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार, खतरा बरकार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के लोधी रोड के आसपास शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता 227 पर है, ‘खराब’ श्रेणी में है. इसके अलावा अक्षरधाम मंदिर के पास धुएं की एक परत छाई हुई है. बता दें कि सीपीसीबी के अनुसार वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ बनी हुई है.

सांस के मरीजों की बढ़ रही फजीहत

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दमघोंटू हवा के कारण सांस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. अधिकांश लोग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं. बता दें कि जैसे ही दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, लोगों को तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This