UP कैबिनेट बैठक: अब 5 के बजाए 3 साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मंजूरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊः सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज के शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया. अब शिक्षक पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा की जगह सिर्फ तीन साल बाद ही स्थानांतरण करवा सकेंगे. बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है.

बैठक में पशु चिकित्सा के क्षेत्र में पैरावेट के लिए डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए भी नीति को मंजूरी मिल गई है.

प्रदेश सरकार ने नई शीरा नीति को मंजूरी दे दी है. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली बार की तरह देसी मदिरा के लिए 19 फीसद शीरा मुहैया कराया जाएगा. चीनी मिलों को 20 रुपए कुंतल विनियामक शुल्क देना होगा. लघु उद्योगों को भी शीरा मुहैया कराने की व्यवस्था है.

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This