Bihar: घर में मिले पति-पत्नी के अधजले शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां नालंदा में सोमवार सुबह घर में पति-पत्नी के अधजले शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. परिवार के लोग हत्या की आशंता जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोगी गांव में विजय प्रसाद (54 वर्ष) और उनकी पत्नी कांति देवी (50 वर्ष) के अधजले शव मिले. इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. मृतक के पुत्र विपिन कुमार के बताया कि जब वह सुबह अपने माता-पिता के घर पहुंचा, तो उसने देखा कि दरवाजा खुला था और नाली से खून बह रहा था. अंदर जाने पर उसने अपने माता-पिता को आग की लपटों में पाया.

कमरे में मिले खून के छींटे
पुलिस को स्थानीय निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल पर बिजली का तार गिरा हुआ मिला. कमरे में और उसके आस-पास खून के छींटे पाए गए हैं. जिस बिस्तर पर दंपति सो रहे थे, वहां का तकिया नीचे गिरा हुआ था. महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि मृतक विजय प्रसाद रात करीब 10 बजे तक गांव के मंदिर में भजन-कीर्तन में शामिल थे.

घटनास्थल के पास दस्ताने भी बरामद हुए हैं. घर की छत पर रात का बचा हुआ भोजन अभी भी मौजूद है. इधर, स्थानीय लोगों का मानना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. कमरों में बिखरे खून के निशान और घटनास्थल की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि पहले दंपती की हत्या की गई और फिर शवों को जलाकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया है.

थानेदार मुरली मनोहर आजाद ने बताया
इस संबंध में छबीलापुर थानेदार मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि इस घटना के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम को बुलाया गया है. जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मामले की वास्तविक प्रकृति का पता चल पाएगा. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच जारी है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This