Sidharthnagar: रेस्टोरेंट में फटा गैस सिलेंडर, कोतवाल सहित 6 पुलिसकर्मी झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बांसीः यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से हादसे की खबर आ रही है. यहां नए तहसील भवन के सामने एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग लग गई. इस हादसे में कोतवाल सहित 6 पुलिसकर्मी झुलस गए हैं. घायल पुलिसकर्मियों को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है.

छह दिनों पहले हुआ था रेस्टोरेंट का उद्घाटन
जानकारी के अनुसार, नए तहसील भवन के सामने स्थित नंदलाल ज्वेलर्स की बिल्डिंग के बेसमेंट में चीफेस्ट कैफे नामक रेस्टोरेंट संचालित होता है. छह दिन पहले ही इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ था. शनिवार की सुबह छह बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने काम करना शुरू किया. इसी दौरान एक सिलेंडर में आग गई.

आग के दौरान फटा गैस सिलेंडर
सिलेंडर की आग तेज होने से रेस्टोरेंट में फैल गई. बांसी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो कोतवाल राम कृपाल शुक्ला फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. वह टीम के साथ आग बुझाने में जुटे थे. इसी दौरान रेस्टोरेंट में रखे एक अन्य सिलेंडर में भी आग पकड़ ली और सिलेंडर फट गया.

झुलसे लोगों में ये पुलिसकर्मी हैं शामिल
इससे बांसी कोतवाल रामकृपाल शुक्ला सहित अग्निशमन दल के पांच पुलिस कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल झुलसे पुलिसकर्मियों को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया है. कोतवाल को छोड़ अन्य पुलिस कर्मियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. झुलसे पुलिस कर्मियों में फायर सर्विस सिद्धार्थनगर के रविंद्र कुमार यादव, सत्यवीर यादव, संतोष कुमार चौरसिया एवं तेज बहादुर यादव के साथ बांसी कोतवाली के उप निरीक्षक विजय प्रकाश दीक्षित शामिल हैं.

धमाके से दीवारों में आई दरारें
रेस्टोरेंट के ऊपर ही एचडीएफसी बैंक की शाखा संचालित है. इसी के बगल में नंदलाल ज्वेलर्स व एक जिम सेंटर है. गैस सिलेंडर में धमाका इतना तेज था कि सभी की दीवारों में दरारें आ गई है. किसी भी प्रतिष्ठान में कोई सामान का नुकसान नहीं हुआ है.

Latest News

MLC Election: 4 राज्यों में सियासी हलचल तेज, यूपी में सपा के आरोपों के बीच मतदान से तय होगी नेताओं की किस्मत

MLC Election: देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों...

More Articles Like This