भारत और चीन पुराने समझौतों का करेंगे पालन, लोकसभा में भारतीय विदेश मंत्री बोले-दोनों देशों के संबंधों में हो रहा सुधार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

S Jaishankar: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-चीन संबंधों और चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर आज लोकसभा में अपना वक्तव्य दिया. वर्तमान में एलएसी की स्थिति, चीन के साथ भारत के संबंधों को लेकर लोकसभा में भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर शांति बहाली की कोशिशें जारी है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि एलएसी पर कूटनीतिक पहल से वहां के हालात सुधरे हैं और दोनों पक्ष के हालात में सुधार को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन दोनों में से कोई भी पक्ष मौजूदा स्थिति से छेड़छाड़ नहीं करेगा और सहमति से ही दोनों सभी मामलों का समाधान करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि आज सीमा पर हालात सामान्य होने के बाद ही चीन से बातचीत की गई है.

विदेश मंत्री ने सेना को दिया श्रेय

वहीं, इस मामले में उन्‍होंने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि एलएसी पर बहाली का पूरा श्रेय हमारे देश की सेना को जाता है. साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच सहमति बनी है कि यथास्थिति में एकतरफा बदलाव नहीं किया जाएगा और साथ ही दोनों देशों के बीच पुराने समझौतों का पालन किया जाएगा. एस जयशंकर ने कहा कि सीमा पर शांति के बिना भारत-चीन के संबंध सामान्य नहीं रह सकते.

इसे भी पढ़ें:-डी-डॉलरीकरण पर ट्रंप की धमकी को इजरायल का समर्थन, मंत्री नीर बरकत बोले-मुक्त विश्व के हित में है…

 

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This