Mexico Shocker: मेक्सिको के अकापुल्को शहर में बड़ा हादसा! मेले में धड़ाम से गिरा केबल कार टावर, मची अफरा-तफरी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mexico Shocker: मेक्सिको के अकापुल्को शहर में एक हादसा हो गया. अकापुल्को शहर में सोमवार की शाम एक मेले का आयोजन किया गया था तभी मेले में ही एक केबल टावर धड़ाम से जमीन पर गिर गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, इस हादसे में दो लोग घायल भी हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गनीमत रही की इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

अकापुल्को शहर में मेले के दौरान हुए इस हादसे का वीडियों भी सामने आया है. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारी केबल कार टावर गिर पड़ा. वहीं, इसके गिरने की वजह से आसपास के स्टॉल्स को भी नुकसान हुआ है.

लोगों से शांत रहने की अपील

हालांकि यह हादसा कैसे हुआ अभी इसें बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, इस हादसे के बाद मेला आयोजकों और स्थानीय प्रशासन को अब सुरक्षा मानकों पर सवालों का सामना करना पड़ रहा है.  फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने की अपील की और आश्वासन दिया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे.

इसे भी पढें:-फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में सुरक्षा की बनाई योजना तो भड़का चीन, कहा- मिसाइलों की तैनाती…

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This