अमेरिका में 19 लोगों को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’, देखिए पूरी लिस्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America: अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को व्हाइट हाउस के एक समारोह के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से 19 लोगों को सम्मानित किया. राष्‍ट्रपति द्वारा सम्‍मानित किए गए लोगों में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, निवेशक जॉर्ज सोरोस, मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी, फैशन डिजाइनर राल्फ लॉरेन समेत अन्‍य कई लोग शामिल रहें.

जो बाइडेन ने कहा….

इस सम्‍मान समारोह के दौरान निवर्तमान राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में आखिरी बार मुझे इन असाधारण लोगों को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, मेडल ऑफ फ्रीडम प्रदान करने का मौका मिला है.

इस दौरान उन्‍होंने सम्‍मानित हुए लोगों के बारे में बात करते हुए कहा कि इन लोगों ने अमेरिका की संस्कृति और उद्देश्य के लिए बेहतर प्रयास किया है. ऐसे में मैं आप सभी से बस इतना कहना चाहता हूं कि इस देश की मदद के लिए आपने जो कुछ भी किया है उसके लिए धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद.

अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले नागरिको की लिस्‍ट

  • हिलेरी क्लिंटन
  • जॉर्ज सोरोस
  • जोस एन्ड्रेस
  • लियोनेल मेसी
  • एश्टन बाल्डविन कार्टर
  • माइकल जे फॉक्स
  • टिम गिल
  • जेन गुडाल
  • फैनी लू हैमर
  • इर्विन “मैजिक” जॉनसन
  • रॉबर्ट फ्रांसिस कैनेडी
  • राल्फ लॉरेन
  • विलियम सैनफोर्ड नाइ
  • जॉर्ज डब्ल्यू रोमनी
  • डेविड एम रूबेनस्टीन
  • जॉर्ज स्टीवंस, जूनियर
  • डेन्ज़ेल वाशिंगटन
  • अन्ना विंटोर
  • बोनो

इसे भी पढें:-तालिबान के बाद अब बलूचिस्तान ने दक्षिण पाकिस्तान को बनाया निशाना, चार लोगों की मौत, 32 घायल

 

Latest News

Dussehra 2026: आज रात रावण दहन के बाद चुपके से घर लाएं ये चीज, झमाझम होगी नोटों की बारिश

Dussehra 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया...

More Articles Like This