Sitapur: सीतापुर में हादसा, पेड़ से टकराई बोलेरो, बीजेपी नेता की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sitapur: यूपी के सीतापुर में बुधवार की देर रात एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में भाजपा नेता की जहां मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा सीतापुर जिले की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात महमूदाबाद-बिसवां रोड पर फायर स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.

कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार तीनों को लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला. इस दुर्घटना में रामपुर कला के तुलसी पुरवा निवासी मनीष द्विवेदी (35 वर्ष) की मौत हो गई.

वहीं हादसे में लक्षीपुर गांव निवासी शेष कुमार मिश्र (30 वर्ष) और श्यामलाल (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया. जहां उपचार चल रहा है. बताया गया है कि हादसे में मनीष द्विवेदी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

पेट्रोल-डीजल और सोने पर अपील के बाद PM मोदी का एक और बड़ा फैसला, छोटा किया अपना काफिला

PM Modi Convoy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए...

More Articles Like This