म्यूचुअल फंड फोलियो ने दिसंबर 2024 में स्थापित किया नया कीर्तिमान

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

म्यूचुअल फंड निवेश (Mutual Fund Investment) के आंकड़ों ने दिसंबर 2024 में नया कीर्तिमान स्थापित किया. भारतीय म्यूचुअल फंड्स एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या 22,50,03,545 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. दिसंबर 2024 में रिटेल म्यूचुअल फंड फोलियो (जिसमें इक्विटी, हाइब्रिड और समाधान-उन्मुख योजनाएं शामिल हैं) की संख्या 17,89,93,911 हो गई. यह नवंबर 2024 में 17,54,84,468 थी.

एसआईपी में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

रिटेल म्यूचुअल फंड का प्रबंधन अधीन संपत्ति दिसंबर 2024 में ₹39,91,313 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि नवंबर में यह ₹39,70,220 करोड़ था. दिसंबर 2024 में नई एसआईपी (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) रजिस्ट्रेशन की संख्या 54,27,201 रही. वहीं, SIP से संबंधित AUM ₹13,63,137.39 करोड़ तक पहुंच गया.

एसआईपी योगदान में भी वृद्धि दर्ज की गई. दिसंबर 2024 में SIP योगदान ₹26,459.49 करोड़ रहा, जबकि नवंबर 2024 में यह ₹25,319.66 करोड़ था. एसआईपी अकाउंट की संख्या भी बढ़कर 10,32,02,796 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई. AMFI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट चलसानी ने कहा, “बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इक्विटी-आधारित योजनाओं में निवेश मजबूत रहा.

यह निवेशकों के दीर्घकालिक निवेश और वित्तीय लक्ष्यों के प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता को दर्शाता है. एसआईपी योगदान के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना इस बात का सबूत है कि निवेशक अपने लक्ष्यों को लेकर गंभीर हैं.”

इक्विटी निवेश में जोरदार उछाल

दिसंबर 2024 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश ने 14.5 प्रतिशत की छलांग लगाई. इस महीने ₹41,155 करोड़ का निवेश हुआ, जो नवंबर 2024 में ₹35,943.4 करोड़ था. यह मार्च 2021 से शुरू हुए सकारात्मक इक्विटी निवेश का 46वां महीना है. मिरे एसेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स की प्रमुख सुरंजना बोर्थाकुर ने कहा, “बाजार की अस्थिरता के बावजूद, SIP संख्या मजबूत बनी रही. पिछले एक साल में SIP में लगभग 50% की वृद्धि निवेशकों के भरोसे का प्रमाण है. इसके अलावा, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड्स में भी अच्छी रुचि देखी गई, विशेष रूप से मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट में.”

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This