Mahakumbh 2025: आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री Rajnath Singh, त्रिवेणी की धारा में लगाएंगे आस्था की डुबकी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajnath Singh In Mahakumbh 2025: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में शामिल होने के लिए दुनियाभर के लोग संगम नगरी प्रयागराज पहुंच रहे हैं. आए दिन कोरोड़ों लोग महाकुंभ में स्नान कर रहे हैं. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज शनिवार को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. वो इस दौरान त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे. आइए जानते हैं रक्षा मंत्री के प्रयागराज दौरे का पूरा शेड्यूल…

दरअसल, एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रयागराज में रात्रि विश्राम करेंगे. फिर अगले दिन 19 जनवरी को वो नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

रक्षा मंत्री के प्रयागराज दौरे का पूरा शेड्यूल

आज सुबह 11:40 पर राजनाथ सिंह प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे. फिर वो महाकुंभ की ओर रवाना होंगें. दोपहर 12:35 पर वो संगम में डुबकी लगाएंगे. दोपहर 1:30 बजे वो अक्षय वट का दर्शन करेंगे. इसके बाद वो पातालपुरी और बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन करेंगे. इसके अलावा रक्षा मंत्री डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे. फिर वो दोपहर 2.30 बजे तक मेला क्षेत्र से निकलकर सर्किट हाउस प्रयागराज पहुंचेंगे.

शाम 4:10 बजे राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाएंगे. फिर शाम 7:30 बजे वो अंदावा में हेरिटेज रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल होंहे. आज पूरी रात रक्षा मंत्री प्रयागराज सर्किट हाउस में ही रुकेंगे और 19 जनवरी, सुबह 10:00 बजे वो पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे. फिर यहां से जौनपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. यहां पर वो एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से दोपहर 12:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मौनी अमावस्या के दिन दूसरा शाही स्नान

महाकुंभ का पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन था. वहीं, दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन है. इस दिन महाकुंभ में सबसे ज्यादा भीड़ होने की आशंका जताई जा रही है. इस दिन लगभग 6-7 करोड़ श्रद्धालु संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाने आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी के बाद संगम में डुबकी लगाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी भी अपने पूरे कैबिनेट के साथ रहेंगे मौजूद

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This