UP: निर्दयी बनी मां, नौ माह के बच्चे को छत से फेंका, मौत, नानी ने लगाया हत्या का आरोप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी देखने और सुनने को मिलती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. कुछ इसी तरह की घटना यूपी के बलिया जिले से आ रही है. यहां एक निर्दयी मां ने अपने नौ माह के बेटे को छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. ऐसा आरोप है कि बड़ी बहन को फंसाने के लिए दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंका. नानी शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया.

दोनों बहनों में अक्सर होता है झगड़ा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले में अंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी गोलू गोड़ अपने मायका कृष्णा नगर में रहती है. उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी पत्नी सुरेश गोंड भी रहती है. दोनों बहनों में अक्सर झगड़ा होता है.
ऐसा आरोप है कि शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने नौ माह के नवजात बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया और बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी. घटना के समय पति गैस सिलेंडर बांटने गडवार गया हुआ था.

पुलिस ने आरोपी मां को लिया हिरासत में
अंजू की मां शोभा देवी ने पुलिस को फोन कर बेटी पर नौ माह के नाती की हत्या का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी मां को हिरासत में लेकर परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की.

कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया
शोभा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि तीन माह पूर्व इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है. इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मां को हिरासत में लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This